मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

अग्रवाल समाज की एक टीम ने कराया भोज

देर रात तक अग्रवाल समाजजन भोज का लुत्फ लेते रहे और सारे उम्मीदवार समाजजनों से बारी-बारी से मिलते रहे और वोट की गुहार करते रहे। पहला बड़ा भोज भी कल…

देर रात तक अग्रवाल समाजजन भोज का लुत्फ लेते रहे और सारे उम्मीदवार समाजजनों से बारी-बारी से मिलते रहे और वोट की गुहार करते रहे। पहला बड़ा भोज भी कल इस चुनाव बिगुल के बाद हो गया। वहीं आज सुबह जय अग्रसेन खाटूश्याम पैनल के सारे उम्मीदवार बप्पा की आराधना के लिए खजराना गणेश मंदिर पहुंचे हैं। वहां दर्शन और आराधना की जा रही है इसके बाद आज से चुनावी प्रचार खाटूश्याम पैनल शुरू कर रही है। पैनल के प्रमुख गणेश गोयल ने बताया कि समाज के कई पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन में यह पैनल पूरी रणनीति तैयार करके सामने उतरी है। अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी गई है। आने वाले दिनों में भोजन-भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जनसम्पर्क कैसे होगा इसकी भी टीम अलग बनाई गई है, विधान के लिए भी ज्ञाताओं की टीम बनाई गई है। इधर नामांकन वापसी का कल 15 जुलाई आखिरी दिन है है। उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर समाजजनों से वोट की गुहार के प्रचार-प्रसार शुरू कर दिए हैं। कई उम्मीदवारों ने इवेंट कम्पनी के माध्यम से भी काम शुरू कर दिया है। अग्रवाल समाज के सोशल मीडिया चुनावी प्रचार से रंगे पड़े हैं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर अभी भी कुछ उम्मीदवारों की अदला-बदली की बात कह रहे हैं और दोनों ही टीम के मुखिया कह रहे हैं कि हमारी टीम मजबूत है और कोई हेरफेर टीम में नहीं होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें