सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आधार कार्ड में सुधार आर्थिक शोषण और हिटलरशाही का नमूना: कांग्रेस

मप्र कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी का आरोप: आधार सुधार केंद्रों पर सामान्य सुधार के लिए भी मांगा जा रहा गजट नोटिफिकेशन।

आधार कार्ड में सुधार आर्थिक शोषण और हिटलरशाही का नमूना: कांग्रेस

आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है चुनाव आयोग के अनुसार परंतु सरकार के हर विभाग में बैंक, आयकर, वाहन चालक लाइसेंस, से लेकर स्कूल, अस्पताल, लोन आदि से लेकर रजिस्ट्री तक में अनिवार्य है। आधार कार्ड पहली बार निशुल्क बनता है परंतु अगर सुधार करवाना हो तो शुल्क लगता है 75 रुपये की रसीद कटती है। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि मप्र के विभिन्न जिलों में आधार कार्ड में सुधार केंद्र संचालकों की मनमर्जी का केंद्र बन चुका है। जिन सुधारों में गजट नोटिफिकेशन की आवश्यकता नहीं है वहां भी गजट नोटिफिकेशन मांगा जा रहा है। एक गजट नोटिफिकेशन करवाने का शुल्क तथा नाम आदि बताए जाते हैं, देवास में चिन्हित लोगों का नाम उज्जैन में भी तथा खंडवा, धार आदि जगहों पर भी तो इंदौर में केवल सलाह दी जाती है। द्विवेदी ने सवाल उठाया कि नाम परिवर्तन हो रहा है तो गजट नोटिफिकेशन की आवश्यकता है और इसके लिए अपने नियम है, परंतु ऐसे सुधार जिसमें सरनेम में त्रुटि है सरनेम लिखा ही नहीं गया, पिता, पति का नाम नहीं लिखा गया, पते में गलती आदि सामान्य सुधार के लिए भी टरकाया जा रहा है तथा गजट नोटिफिकेशन की राय दी जा रही है। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने सीधे सीधे आरोप लगाया कि भाजपा पहले आधार कार्ड की अनिवार्यता पर, आधार कार्ड की उपयोगिता पर सवाल उठाती रही, आज उसे अनिवार्य करती रही हर शासकीय योजनाओं में व्यक्ति का आधार कार्ड अनिवार्य है, जो योजना कांग्रेस सरकार ने निशुल्क शुरू की भाजपा सरकार उसे शोषण का माध्यम बना रही है। आधार सुधार केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने के नियम कायदे कानून तथा आदेश नहीं रखे जा रहे हैं मनमर्जी से आदेश का हवाला दिया जा रहा है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि आम आदमी को आर्थिक रूप से हानि पहुंचाने एवं अनावश्यक रूप से परेशान करने खिलाफ कांग्रेस मैदान में उतरेगी। धंधेबाजों की गिरफ्त में जनता को नहीं पिसने दिया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 November 2026, पृष्ठ 3