मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

12 साल बाद क्लाथमार्केट कं मिला नया अध्यक्ष

कुछ घंटों में ही बदल गए समीकरण, अध्यक्ष पद पर हुंकार भरने वाले पीछे हटे मंत्री को छोड़ 5 पद हुए निर्विरोध, नाम वापसी पर टिकी निगाहें सिटी ब्लास्ट ने पहले ही बता दिया था एक पद पर होगा चुनाव

क्लाथ मार्केट मर्चेन्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए कल नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। नामांकन पत्र लेने वाले हंसराज जैन गुट के निर्मल सेठी, मुकेश टोंग्या और अरुण बाकलीवाल ने नामांकन दाखिल नहीं किया। मंत्री पद के लिए कैलाश मूंगड़ और चंद्रप्रकाश गंगवाल के बीच मुकाबला हो सकता है। 12 साल बाद क्लाथ मार्केट को नया अध्यक्ष मिला है। रजनीश चौरडिया क्लाथ मार्केट के नए अध्यक्ष निर्विरोध बन गए है। इसके अलावा गिरीश काबरा उपाध्यक्ष, शिवकुमार जगवानी कोषाध्यक्ष और विनित कोचर एवं मनोज नीमा संयुक्त मंत्री निर्विरोध नियुक्त हो गए है। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा कल 17 जुलाई को होगी। 12 सालों तक हंसराज जैन क्लाथ मार्केट के अध्यक्ष रहे है। वे इस बार चुनावी रण में नहीं थे। हालांकि उनके समर्थक जो कार्यकारिणी का चुनाव जीते है वे भी पदाधिकारी के चुनाव से पीछे हट गए है। मंगलवार को हंसराज गुट के जो सदस्य नामांकन लेने का दबाव बना रहे थे, बुधवार को चुनावी रण से वे खुद ही पीछे हट गए। अब केवल मंत्री पद पर हंसराज गुट से चंद्रप्रकाश गंगवाल चुनाव ल़ड़ सकते है। हालांकि नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। गंगवाल का सामना कार्यकारिणी में भारी रही पैनल के प्रमुख कैलाश मूंगड़ से होगा। बाजार में हंसराज गुट के चुनावी रण से बाहर होने को लेकर अलग-अलग चर्चाएँ बनी हुई है। क्लाथ मार्केट चुनाव को लेकर सिटी ब्लास्ट में लगातार समाचार प्रकाशित किया जा रहाहै। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के परिणाम घोषित होने के बाद 9 जुलाई को सिटी ब्लास्ट में ‘एक या दो पद पर हो सकते है क्लाथ मार्केट चुनाव’ शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित हुआ था, अब यह समाचार सही साबित होता नजर आ रहा है। अगर मंत्री पद के लिए दोनों उम्मीदवारों में से कोई भी नाम वापस नहीं लेता है तो एक पद पर चुनाव होंगे। इससे पहले हंसराज जैन को लेकर ‘कुर्सी का मोह’ समाचार प्रकाशित किया गया था जिसके बाद इस बार चुनावी मैदान में हंसराज जैन नहीं थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें