जानापाव देश में ब्राह्मण व सवर्ण आंदोलन को नई दिशा देगा। ब्राह्मण समाज के देशभर से आए प्रतिनिधियों को सार्थक सम्बोधन दिया। संवाद कार्यक्रम में आरक्षण मे संशोधन तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने, एक्ट्रोसिटी एक्ट में संशोधन करने, यूजीसी रोलबैक करने, स्वर्ण आयोग का गठन करने तथा संपूर्ण देश भर में राजनीतिक विकल्प तैयार करने का प्रस्ताव पास हुआ तथा सवर्ण आंदोलन के लिए एक नई दिशा तय कर आगामी दिनों में दिल्ली में बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करने का निर्णय किया गया। अनिल मिश्रा, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, नर्मदाशंकर भार्गव,कीर्तिश धामारीकर शास्त्री ने उदबोधन दिए। विष्णु राजोरिया, कृपानिदान तिवारी, अयोध्या उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, सुभाष तिवारी, रघु मिश्रा, नानकचंद शर्मा, आशुतोष झा, राधेश्याम शर्मा, माधवी झा, तीर्थप्रकाश फरसावाला, विजया अवस्थी, किरण पांडे, अरविंद उपाध्याय, पंकज त्रिपाठी, तिलोकनाथ तिवारी, अनुप मिश्रा, राजीव शुक्ला, जयप्रकाश पुरोहित. राकेश चतुर्वेदी, गौरीशंकर शर्मा, रामनारायण अवस्थी सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


