मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह कराने वाले वाजपेयी के नाम से सम्मान

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज में शिवप्रकाश वाजपेयी परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह के आयोजन से सम्भाग स्तर पर बगैर पद और नाम से जुड़े रहते थे। उनकी समाजसेवा पर उनके बेटे…

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज में शिवप्रकाश वाजपेयी परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह के आयोजन से सम्भाग स्तर पर बगैर पद और नाम से जुड़े रहते थे। उनकी समाजसेवा पर उनके बेटे सन्नी वाजपेयी ने शिवप्रकाश वापजेयी की स्मृति में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के समाजसेवियों का आयोजन रखा है। सम्मानित होने वाले समाजेसवियों में अजय शुक्ला मुंबई, दीपक मिश्रा कोलकाता, डॉ. सुनील मिश्रा दिल्ली, प्रमोद तिवारी कानपुर, राकेश मिश्रा जयपुर,संजय त्रिपाठी अहमदाबाद, मेघनाथ शुक्ला मंदसौर का गोल्ड मेडल से सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन नवम्बर के अंतिम सप्ताह में इन्दौर में ही किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें