मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

बलूचिस्तान आज मना रहा स्वतंत्रता दिवस

घबराए पाकिस्तान ने किया इंटरनेट बंद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोही समूहों ने 11 अगस्त मंगलवार को आजादी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। बलूचिस्तान का आजादी दिवस पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) से तीन दिन पहले आता है। इस मौके पर रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान नामक समूह ने दुनिया के बलूचिस्तान की आजादी को मान्यता देने की मांग की है। समूह ने कहा है कि लोगों को जश्न मनाने से रोकने के लिए पाकिस्तान ने इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद कर दी है। बलूचों की निगरानी के लिए पाकिस्तान ने एयरफोर्स को भी लगा दिया है।

दिल्ली में 19 आतंकियों के पोस्टर जारी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 19 आतंकियोें के पोस्टर जारी किए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें