समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह-सुबह आजम खान और उनसे जुड़े सहयोगियों के 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर और देश की राजधानी नई दिल्ली में एक साथ जारी है। आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर भी छापा मारा गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ निजी ठेकेदारों ने सरकारी ठेकों से मिले फंड का एक बड़ा हिस्सा गैर-कानूनी तरीके से मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर किया। इस धन का इस्तेमाल भारी भरकम डोनेशन और यूनिवर्सिटी की संपत्तियों तथा निर्माण कार्यों में किया गया। ईडी की यह रेड ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' के तहत की जा रही है। जांच एजेंसी की टीमें आजम खान के वित्तीय लेन-देन, वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध फंडिंग की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई कर रही हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


