कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई है। रोजगार पंजीयन पोर्टल के सर्वर में तकनीकी समस्या आने के कारण अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ऑनलाइन आवेदन एवं आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथियों में वृद्धि की गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



