कल तुलसी विवाह के अवसर पर ‘वृंदा संग कन्हैया’ तुलसी विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप कान्हा एवं तुलसी माता के विवाहोत्सव को पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कान्हा की बारात भी निकाली गई, बाल भोग भी लगाया, कीर्तन पर नृत्य भी किए गए। धार रोड स्थित गार्डन पर विवाह का आयोजन हुआ। बृज रस प्रसादी का आयोजन हुआ। अनुज राठी, कुंजलता राठी, राजकुमार साबू, लक्ष्मीकांत बंग, देवेन्द्र ईनानी, मनोज कुइयां, राहुल मानधन्या, राम झंवर, मनीष बिसानी, चेतन बियानी, मनीष काबरा उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






