सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

उर्से कलीमुल्लाह शाह अशरफी मनाया गया

रानीपुरा स्थित पक्की मस्जिद में पीरे तरीकत अल्हाज हाफिजों कारी मौलवी मुफ्ती मदार बख्श कलीमुल्लाह शाह अशरफी का उर्से मुबारक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।

उर्से कलीमुल्लाह शाह अशरफी मनाया गया
उर्से कलीमुल्लाह शाह अशरफी मनाया गया (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

रानीपुरा स्थित पक्की मस्जिद में पीरे तरीकत अल्हाज हाफिजों कारी मौलवी मुफ्ती मदार बख्श कलीमुल्लाह शाह अशरफी का उर्से मुबारक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। खानकाहे अशरफिया कलीमिया के प्रवक्ता पीरजादा मोहम्मद मोइन अशरफ अशरफी ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स के मौके पर तबर्रुकात की जियारत कराई गई। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उलमा, मुफ्ती-ए-मालवा हजरत नुरूल हक साहब, मरकजी खानकाह मध्यप्रदेश के साहिबे सज्जादा पीरे तरीकत अहमद अशरफ साहब सहित हुफ्फाज और सिलसिले के खुलफा ह़जरात ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उलमा-ए-किराम ने तकरीर पेश की, वहीं नात और मनकबत के जरिए खिराजे अकीदत पेश किया गया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में आवामे अहले सुन्नत ने शिरकत कर अपनी अकीदत का इजहार किया। उर्स के मौके पर लंगर का भी इंतजाम किया गया। अंत में विशेष दुआएं की गईं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 7