क्रिएटिव वर्कशॉप कम्युनिटी द क्राफ्ट सोशल ने बच्चों को रंगों, मिट्टी और प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया। संस्कार पाठशाला में 50 बच्चों ने शिरकत की। अपने हाथों से रंगे गमलों में पौधे लगाए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को केवल आर्ट एक्टिविटी का अनुभव देना नहीं, बल्कि उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और हरियाली बढ़ाने की भावना विकसित करना था।
वर्कशॉप की शुरुआत पौधों की अहमियत पर एक सरल बातचीत से हुई। मोनिका माहेश्वरी, आयुषी सक्सेना, ऋतिका गोरानी का आयोजन में योगदान रहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






