श्रद्धानंद मार्ग और अर्जुन प्याऊ छावनी नसिया रोड़ के आसपास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और भूमिगत कार्यों के कारण इन दिनों कई बार जाम की स्थिति बनती है, वाहन गुत्थम-गुत्था होकर रोड पर फंस जाते है, पैदल तक निकलना मुश्किल हो जाता है, काम चलने के कारण यातायात के लिए एक हिस्सा बंद पड़ा है। निर्माण सामग्री से लेकर मलबा रोड पर पड़ा है। खासतौर से शाम से लेकर रात में काफी जाम की स्थिति बनती है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समीप होने के कारण यहां से बसें भी निकलती है, जिससे और परेशानी पैदा होती है। इस रोड की दुकानों पर भी व्यापार प्रभावित हो रहा है। नौकरीपेशा और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भी समय पर अपने शैक्षणिक संस्थान में नहीं पहुंच पा रहे है। इन जाम वाले रोड पर स्कूल-कॉलेज भी है। यातायात और सम्बंधित थाना की पुलिस भी ध्यान नहीं दे रही है। इधर विकास कार्य में देरी हो रही है और वैकल्पिक रास्ता भी ठीक से तैयार नहीं किया गया है जिससे यह जाम की स्थिति बनी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






