स्काउट एवं गाइड्स कैडेट्स को ट्रैफिक साथी एप का उपयोग बताया। यह स्काउट और गाइड आम लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करते हैं उन्हें भी पूरी जानकारी यातायात से संबंधित होना चाहिए। एप की जानकारी के बाद कैडेट ने रेड लाइट, स्टॉप लाइन, जेबरा क्रॉसिंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारी विक्रमसिंह रघुवंशी, अरविंद दांगी के अलावा संदीप सर, उत्कर्ष चौधरी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






