भाजपा नेता और सिंधी समाज से जुडे पंकज फतेहचंदानी ने बताया कि आध्यात्मिक गुरु संत साधु टी.एल. वासवानी की जयंती पर शांति यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सिंधी कॉलोनी चौराहा से निकाली गई जिसमें आमजन को मांस-रहित जीवनशैली अपनाने, जीवों के अधिकारों का सम्मान करने तथा प्रत्येक प्राणी के प्रति दया और संवेदना रखने का संदेश दिया गया। 147 वीं जयंती पर 147 दीप प्रज्जवलित किए गए। अहिंसा, जीवदया, करुणा और समस्त जीवों के प्रति प्रेम एवं सम्मान का संदेश भी दिया गया। भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा, साधु वासवानी सेंटर आयोजन से जुडे थे। भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी ने आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में जीवदया, अहिंसा और शाकाहार के प्रति जागरूकता बढ़ती है। हिंसा का अंत करना, मांसाहार का त्याग करने से लेकर शाकाहार, जीवनशैली का भी संदेश दिया गया। पंकज फतेहचंदानी, नरेश फुँदवानी, अजय शिवानी, रवि भाटिया, योगेश वाधवानी, भागचंद पुरसवानी, प्रकाश पार्वानी, राजेंद्र सचदेव, कमल आहूजा एवं अनिल प्रेमचंदनी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






