शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात अहिल्या माता गौशाला में लायंस क्लब ने गायों को लगाया छप्पन भोग, किया तुला दान मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव, मैथिल महिलाओं ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना एआरटी सेंटर में एचआईवी प्रभावितों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जागरूकता शिविर भैरव अष्टमी 1 दिसंबर को: श्रीविद्याधाम में बटुक भैरव का रुद्राभिषेक, 56 भोग और महाआरती 10 साल की ऐश्वर्या शर्मा का संस्कृत-वेद मंत्रों में विश्व रिकॉर्ड, ब्रिटिश संसद के कार्यक्रम के लिए नामांकित
इंदौर

सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर इंदौर के युवा ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर देश का मान तब और बढ़ गया, जब भारतीय पर्वतारोही गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट इंदौर के सदस्य योगेश सुरजिया ने यूरोप की सबसे ऊँची…

स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर देश का मान तब और बढ़ गया, जब भारतीय पर्वतारोही गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट इंदौर के सदस्य योगेश सुरजिया ने यूरोप की सबसे ऊँची और दुर्गम चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर / 18,510 फीट) को सफलतापूर्वक फतह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर चोटी के शिखर पर भारत का राष्ट्रध्वज ‘तिरंगा' और ‘गोल्ड कॉइन' का ध्वज लहराकर उन्होंने यह उपलब्धि पूरे देश और विश्व को समर्पित की। गोल्ड कॉइन ट्रस्ट इंदौर के प्रमुख संजय अग्रवाल ने बताया कि माउंट एल्ब्रुस रूस के काकेशस पर्वत श्रृंखला में स्थित है। माइनस में गिरता तापमान, हाड़ कंपा देने वाली बर्फीली हवाएँ और कम ऑक्सीजन का स्तर इस चढ़ाई को बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। इन तमाम विषम परिस्थितियों और प्राकृतिक चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए पर्वतारोही योगेश सुरजिया ने शिखर तक पहुँचने के अपने दृढ़ संकल्प को पूरा किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें