सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वित्तीय साक्षरता जागरूकता डिजिटल रथ का शुभारंभ

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन योजना पर देशव्यापी सैचुरेशन कैम्पेन वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है।

वित्तीय साक्षरता जागरूकता डिजिटल रथ का शुभारंभ
वित्तीय साक्षरता जागरूकता डिजिटल रथ का शुभारंभ (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन योजना पर देशव्यापी सैचुरेशन कैम्पेन वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। उक्त कैंपेन के तहत शनिवार को प्रिय सखी महिला संघ इंदौर द्वारा इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, देवास एवं बड़वानी जिले में ‘डिजिटल मोबाइल वैन’ के रूप में वित्तीय साक्षरता जागरूकता डिजिटल रथ को एक संक्षिप्त कार्यक्रम कर जिले में भ्रमण हेतु रवाना किया गया। उक्त पांचों जिले में कलेक्टर कार्यालय से अग्रणी जिला प्रबंधक के आतिथ्य में जिले स्तर के अधिकारियों के विशेष आतिथ्य में श्वेत पताका फहराकर रथ की रवानगी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के अधिकारी, आरसेटी डायरेक्टर, सीएफएल स्टाफ तथा सामान्य जन भी उपस्थित रहे। आरती कुशवाह ने उक्त जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 7