सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ट्रेन में आरएसी सुविधा होगी खत्म

अब वेटिंग और आरएसी की उलझन से यात्रियों को मिलेगी राहत, टीटीई भी नहीं बांट पाएंगे बर्थ, 10 साल पुरानी करंट बुकिंग व्यवस्था होगी लागू।

ट्रेन में आरएसी सुविधा होगी खत्म

इंदौर। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और टिकट प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ट्रेन में मिलने वाली (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) की सुविधा को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी कर रहा है। इस फैसले के लागू होने के बाद न तो यात्रियों को आधी सीट पर सफर करने की मजबूरी होगी और न ही चलती ट्रेन में टीटीई अपने स्तर पर किसी यात्री को खाली बर्थ आवंटित कर पाएंगे। जिससे यात्रियों के बीच विवाद और असमंजस की स्थिति से बड़ी राहत मिलेगी। जबकि अभी यात्रियों को सीट कन्फर्म नहीं होने पर आरएसी की स्थिति में आधी सीट पर सफर करने की मजबूरी रहती है। अब रेलवे द्वारा अपने 10 साल पुराने खाली सीटों पर करंट बुकिंग वाले नियम को लागू करने की तैयारी की जा रही है।

टीटीई का अधिकार होगा सीमित, करंट बुकिंग से मिलेंगी सीटें

खास बात यह है कि अक्सर ट्रेन छूटने के बाद खाली रह जाने वाली सीटों को टीटीई द्वारा आवंटित किए जाने को लेकर पारदर्शिता के सवाल उठते रहे हैं। इस स्थिति को लेकर रेलवे द्वारा यात्रियों की परेशानी और हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए नया प्लान तैयार किया है। जिस पर आने वाले दिनों में बेहद जल्द अमल में लाने की तैयारी है। जिसका फायदा यात्रियों को भविष्य में मिलना शुरू होगा। साथ ही वेटिंग और आरएसी की उलझन से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही अब करंट बुकिंग से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ दी जाएगी।

रेलवे का नया प्लान?

रेलवे के मौजूदा नियमों के तहत आरएसी टिकट धारक दो यात्रियों को एक ही बर्थ (साइड लोअर) साझा करनी पड़ती है, जिससे लंबी दूरी के सफर में काफी असुविधा होती है। नए प्रस्ताव के मुताबिक, अब या तो यात्री को कन्फर्म पूरी बर्थ मिलेगी या फिर टिकट वेटिंग लिस्ट में रहेगा। जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा एवं सफर शुरू करने से पहले अपने टिकट की बुकिंग स्थिति का पता रहेगा और उसको बिना परेशानी और कन्फ्यूजन के यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर