मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पुराने ठियों से जुड़े साथी एक साथ बैठे

प्रगति विहार स्थित सुभाष खंडेलवाल के बंगले में हुए इस आत्मीय मिलन में छीपा बाखल, गौराकुंड, राजमोहल्ला, टोरी कॉर्नर, सचेतक कॉफी हाउस, राइटर्स क्लब, संपादक समूह और मालगंज जैसे ठियों…

प्रगति विहार स्थित सुभाष खंडेलवाल के बंगले में हुए इस आत्मीय मिलन में छीपा बाखल, गौराकुंड, राजमोहल्ला, टोरी कॉर्नर, सचेतक कॉफी हाउस, राइटर्स क्लब, संपादक समूह और मालगंज जैसे ठियों से जुड़े पुराने साथी शामिल हुए। पुराना बातचीत का दौर जीवंत किया गया। सत्येन्द्र वर्मा ने रचनाओं की प्रस्तुति दी। अनिल कर्मा, प्रवीण शर्मा, पंकज बिरामल, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, गोपीकृष्ण नेमा, मनोहरलाल वर्मा ‘कड़ेल', नवनीत शुक्ला, प्रवीण खरीवाल, सज्जनसिंह वर्मा, तपेन्द्र सुगंधी, कमलेश्वर सिंह सिसोदिया, रवि जैन, स्वतंत्र जैन,अर्जुन राठौर, राजेश शर्मा ‘कामरेड', शेखर गिरी की मौजूदगी में इन्दौर पर चर्चा के साथ हंसी-ठहाकों का दौर चला। मालवी व्यंजन का लुत्फ लिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें