इंदौर के गुमाश्ता नगर से जुड़े ओमप्रकाश-स्वाति टावरी ने बताया कि न्यूयॉर्क में भी देश की आजादी का जज्बा नजर आया। यहां भी युवाओं ने सभी के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाकर भारत की देशभक्ति का जज्बा न्यूयॉक में दिखाया। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को केसरिया, सफेद और हरे तिरंगे रंगों से रोशन किया गया। न्यूयॉर्क की गगनचुंबी इमारत पर लहराता भारतीय तिरंगे का रंग हर भारतीय के लिए गर्व और भावनाओं का पल बन गया। इस बार न्यूयॉर्क में कार्यक्रम में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम भी मौजूदगी रही। यहां के भारतीयों ने तिरंगा लहराने और कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमें लग ही नहीं रहा है कि हम न्यूयॉर्क में है या भारत में हैं, लेकिन भारत की याद आती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




