प्राकृतिक प्रसव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोसाइटी ऑफ मिडवाइव्स इंडिया प्रो. डॉ. उषा उकांडे, डॉ. ललितसिंह जादौन एवं एडु सीरमएक्स नर्सिंग कॉलेज की अगवाई में इंदौर सहित देशभर के 171 शहरों में राष्ट्रव्यापी वॉक का आयोजन किया गया। प्राकृतिक प्रसव के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहित करने, सामान्य प्रसव के महत्व को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य यह वॉक का आयोजन किया गया। प्रदेश के चार प्रमुख शहर इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर में भी यह वॉक आयोजित की गई। आज इंदौर में यह वॉक राजवाड़ा से आयोजित की गई। नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने इसमें शिरकत की और मुद्दों पर शपथ ली।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






