सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पूर्व सांसद नारायण केसरी का 100 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण केसरी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पूर्व सांसद नारायण केसरी का 100 वर्ष की आयु में निधन
पूर्व सांसद नारायण केसरी का 100 वर्ष की आयु में निधन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रहे वयोवृद्ध वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण केसरी का कल निधन हो गया। उनकी शवयात्रा आज सुबह उनके निवास से निकलकर रामबाग मुक्तिधाम पहुंची। बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समाजजन और रहवासी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका सम्मान किया था। वे 100 वर्ष के थे। भाजपा नगर पदाधिकारी भूपेन्द्रसिंह केसरी के वे पिता थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर