सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निगम द्वारा कार्रवाई जारी

बिना अनुमति चल रही 5 मीट दुकानें सील, मीट अपशिष्ट शुल्क के रूप में 72,600 रुपए वसूले, गंदगी मिलने पर 3 हजार का स्पॉट फाइन।

निगम द्वारा कार्रवाई जारी
निगम द्वारा कार्रवाई जारी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ ही मीट एवं मछली दुकानों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम के मीट अपशिष्ट प्रबंधन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि निगम की मीट अपशिष्ट प्रबंधन टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान खजराना क्षेत्र एवं नयापुरा क्षेत्र अंतर्गत नायता मुंडला क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित पाई गई 5 मीट दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मीट दुकानों के निरीक्षण के दौरान बकाया मीट अपशिष्ट शुल्क के रूप में कुल 72,600 की वसूली भी की गई। मीट प्रभारी राजेश पथरोड़ ने बताया कि जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत खजराना गोया रोड तालाब के पास मीट दुकान द्वारा गंदगी फैलाने पर 3000 का स्पॉट फाइन लगाकर राशि वसूल की गई। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा मीट अपशिष्ट का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 5