सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

2 दरोगा की सेवा समाप्त, एनजीओ पर 50 हजार की पेनल्टी

सफाई कार्य में लापरवाही पर सीएसआई, सहायक सी एस आई का काटा वेतन, नोटिस किया जारी

2 दरोगा की सेवा समाप्त, एनजीओ पर 50 हजार की पेनल्टी

आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जोन क्रमांक 10, 7 एवं 22 के अंतर्गत विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही एवं जगह-जगह कचरा पॉइंट पाए जाने पर आयुक्त द्वारा नाराजगी दिखाते हुए जोन क्रमांक 10 के वार्ड क्रमांक 42 एवं 43 अंतर्गत साकेत नगर एवं आसपास के क्षेत्रों, उद्यानों तथा गलियों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सीएंडडी वेस्ट एवं कचरा पॉइंट पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएसआई मुकेश करोसिया एवं सहायक सीएसआई नदीम खान को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा क्षेत्रीय दरोगा शैलेन्द्र तोमर को कार्य से हटाया एवं विक्रांत खोकर का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात आयुक्त द्वारा जोन क्रमांक 7 के वार्ड क्रमांक 29 एवं 34 अंतर्गत स्कीम नंबर 54, मेघदूत गार्डन के सामने, स्कीम नंबर 78, हनुमान मंदिर रोड तथा आसपास की कॉलोनियों एवं क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने एवं जगह-जगह कचरा पॉइंट मिलने पर संबंधित सीएसआई का सात दिवस का वेतन काटने तथा क्षेत्रीय दरोगा विनय मेंदड़, क्षेत्रीय दरोगा रिंकू गोहर एवं राकेश पिता मदनलाल की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत कॉलोनियों एवं उद्यानों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एनजीओ संस्था म्यूज पर 50 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसी क्रम में आयुक्त द्वारा जोन क्रमांक 22 के वार्ड क्रमांक 31 अंतर्गत सत्य साईं स्कूल के पीछे एवं वार्ड के अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यहां सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर सीएसआई वीरेंद्र चौहान का दो दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 5