सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा

म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है।

वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा
वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से यह परीक्षा शुरू हुई, जो 3 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले त्रिस्तरीय चेकिंग से निकलना पड़ा। सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और प्रवेश पत्र की स्कैनिंग परीक्षा केन्द्रों पर की गई। परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला। इंदौर के बाहर से भी परीक्षार्थी आए थे, कई परीक्षार्थी तो अलसुबह ही परीक्षा सेंटर पर पहुंच गए थे। प्रतिबंधित वस्तुओं को अंदर नहीं ले जाने दिया गया, कड़ी चेकिंग के बीच विद्यार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 November 2026, पृष्ठ 4