ह़जरत औस़ाफ मोहम्मद चिश्ती का इंत़िकाल होने के बाद आज सोयम की फातेहाख्वानी की गई। उन्हें महूनाका कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था, बड़ी संख्या में करीबी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से विदाई दी। ह़जरत वास़िफ करीम चिश्ती ने दुआ की। इस म़ौके पर ह़जरत वास़िफ करीम चिश्ती को ह़जरत औस़ाफ मोहम्मद चिश्ती का जानशीन भी ऐलान किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




