मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कम्युनिस्ट पार्टी का दूसरे दिन भी प्रदर्शन और ज्ञापन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कल दूसरे दिन भी किसानों के खाद, बीज, कीटनाशक दवाई के मुद्दे पर अपना दो दिवसीय धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन जारी रखा। कल भी पार्टी पदाधिकारियों और…

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कल दूसरे दिन भी किसानों के खाद, बीज, कीटनाशक दवाई के मुद्दे पर अपना दो दिवसीय धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन जारी रखा। कल भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। साथ ही वर्षों से सरकारी नजूल चरनोई जमीनों पर काबिज खेत मजदूर दलित आदिवासियों को शासन घोषणा अनुसार मौका कब्जे अनुसार उनके रहवास का मालिकाना हक दिए जानेओर जंगल की जमीनों को बड़े कारपोरेट पूंजी पतियों को लीज पर दिए जाने के बजाय स्थानीय आदिवासी दलित भूमिहीन ग्रामीणों को जंगल पेड़ पौधे लगाए जाने के लिए रोजगार गारंटी के माध्यम से दी जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें