के साइड ग्लास में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्रक का साइड ग्लास टूट गया और जीप को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद अजय ने जैसे ही अपने ट्रक को सड़क किनारे रोका, जीप में से चालक अश्विन और उसके दो साथी यशराज व राम ठाकुर नीचे उतरे। तीनों आरोपियों ने उल्टा ट्रक चालक अजय पर ही रौब झाड़ते हुए कहा कि तुझे ट्रक चलाना नहीं आता क्या? जब पीड़ित ने उनकी गलती का विरोध जताया, तो तीनों गालियां देने लगे और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। कनाड़िया थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी अश्विन, यशराज और राम ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




