शनिवार, 7 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दिलजीत के शो में आ गई एक और नई मुसीबत

महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी जारी कर दिया नोटिस

इंदौर। इंदौर में आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम पर एक और नई मुसीबत आ गई है। अब जिला प्रशासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस आयोजन के मैनेजर के नाम पर नोटिस जारी कर दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग को डॉ. पंडित राव धारेनावर के द्वारा यह शिकायत की गई थी कि दिलजीत दोसांझ के द्वारा अपने कार्य्करम में अलग-अलग स्थान पर जिन गानों का प्रदर्शन किया जाता है, उसमें ‘पटियाला पैग', ‘5 तारा ठेके', ‘जीभ विचों अफीम लभिया' और ‘जट्ट उत्ते फायर करदा' जैसे गाने शामिल हैं, जिनमें हथियारों का महिमामंडन किया गया है। यह गाने बच्चों पर विपरीत असर डालते हैं उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा के द्वारा पारित किए गए आदेश में इस तरह के गाने के प्रयोग सार्वजनिक कार्यक्रम में किए जाने पर आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मद्देनजर इंदौर में 15 नवम्बर को होने जा रहे इस कार्यक्रम में इन सभी गानों की प्रस्तुति पर रोक लगाई जाए। इस शिकायत के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन के मैनेजर को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि आप यह सुनिश्चित करे कि इंदौर में 15 नवम्बर के कार्यक्रम में इन गानों की प्रस्तुति नहीं होना चाहिए। ध्यान रहे कि दिलजीत के पिछले शो के दो करोड़ रुपये का मनोरंजन कर इंदौर नगर निगम का बाकी है इंदौर नगर निगम के द्वारा भी इस टैक्स की राशि को प्राप्त करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। निगम की ओर से कार्यक्रम के आयोजकों से कहा गया है कि पहले पुराना टैक्स चुकाओ उसके बाद नए कार्यक्रम की अनुमति देंगे। अभी यह समस्या इस शो के आयोजकों के समक्ष मौजूद है और उसी बीच नई समस्या भी आ गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 7 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 7 November 2026, पृष्ठ 3