सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हवा बंगला क्षेत्र में पानी की टंकी और पाइप लाइन कार्य का भूमिपूजन

हवा बंगला क्षेत्र में 6.31 करोड़ की लागत से 35 लाख लीटर क्षमता की नई पानी की टंकी और पाइपलाइन का भूमिपूजन, 4,496 घरों को मिलेगा बेहतर पेयजल।

हवा बंगला क्षेत्र में पानी की टंकी और पाइप लाइन कार्य का भूमिपूजन
हवा बंगला क्षेत्र में पानी की टंकी और पाइप लाइन कार्य का भूमिपूजन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

विधानसभा चार के वार्ड 82 के पार्षद और जोन 14 के अध्यक्ष नितिन शर्मा शानू ने बताया कि हवा बंगला क्षेत्र में 6.31 करोड की लागत से 35 लाख लीटर क्षमता वाली नवीन जल टंकी एवं पाइपलाइन कार्य का भूमिपूजन महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू और नितिन शर्मा शानू के हाथों किया गया। इस परियोजना से क्षेत्र के 4,496 घरेलू कनेक्शनों को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी। इस सौगात में रहवासी भी मौजूद रहे और क्षेत्रीय पार्षद शानू शर्मा के प्रयास की सराहना भी की गई।

हवा बंगला क्षेत्र में पानी की टंकी और पाइप लाइन कार्य का भूमिपूजन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
हवा बंगला क्षेत्र में पानी की टंकी और पाइप लाइन कार्य का भूमिपूजन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 November 2026, पृष्ठ 2