ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन के होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस के आयोजन में 600 होम्योपैथिक चिकित्सक मौजूद रहे। एग्रोहोम्योपैथी के शोध एवं अनुभव साझा किए गए। इन्दौर के डॉ. वैभव जैन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शोध प्रस्तुत किया। जैन की प्रस्तुति का विषय कृषि में होम्योपैथी की संभावनाएं, फसलों पर किए गए प्रायोगिक कार्य, शोध के परिणाम और टिकाऊ कृषि में एग्रोहोम्योपैथी की भूमिका रहा। उनके व्याख्यान को उपस्थित चिकित्सकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया और सराहना मिली।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






