सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शासकीय स्कूल के सामने वाली धर्मशाला का होगा उद्धार

राऊ विधानसभा के बिचौली मर्दाना में शासकीय स्कूल के सामने स्थित सार्वजनिक धर्मशाला का होगा जीर्णोद्धार, लाखों रुपए खर्च कर बनेगा नया शेड।

शासकीय स्कूल के सामने वाली धर्मशाला का होगा उद्धार
शासकीय स्कूल के सामने वाली धर्मशाला का होगा उद्धार (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

इंदौर। राऊ विधानसभा के अंतर्गत बिचौली मर्दाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन के सामने स्थित सार्वजनिक धर्मशाला के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत अब सालों बाद धर्मशाला का दायरा बढ़ाते हुए लाखों रुपए खर्चकर नवीन शेड निर्माण करने के साथ सौंदर्यीकरण के लिए आकर्षक ब्लाक लगाकर सजाने संवारने का कार्य भी अब जल्द शुरू किया जाएगा।

शासकीय स्कूल के सामने वाली धर्मशाला का होगा उद्धार (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
शासकीय स्कूल के सामने वाली धर्मशाला का होगा उद्धार (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

ग्रामीण रहवासी परिवार कर रहे थे लगातार मांग:

जिसको लेकर लंबे समय से क्षेत्र के रहवासी परिवार और ग्रामीण पटेल खाती समाज से जुड़े ग्रामीण रहवासी परिवार द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग की जा रही थी। धर्मशाला के विस्तारीकरण के तहत खुली जगह पर टीन शेड का निर्माण कर छाया करने का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा बाहरी हिस्से के साथ भीतर नवीन शेड के नीचे आकर्षक ब्लाक लगाकर व्यवस्थित करने की भी तैयारी है। जिसका लाभ क्षेत्र के सैकड़ों रहवासी परिवारों के साथ पटेल खाती और अन्य विभिन्न समाजजनों को मिलेगा। गौरतलब है कि समाजजन लंबे समय से शेड निर्माण और धर्मशाला में सौंदर्यीकरण शुरू करने की मांग कर रहे थे। जिस पर अब जाकर सामाजिक और धार्मिक आयोजन के लिए लाखों रुपए खर्चकर बड़े हिस्से में शेड निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण के कार्य आने वाले दिनों में बेहद जल्द शुरू होंगे। जिसका लाभ बिचौली मर्दाना क्षेत्र के रहवासियों और ग्रामीण परिवारों को भविष्य में मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर