मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में तीन आयोजन में मौजूद रहकर सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.55 बजे इंदौर विमानतल पर पहुंचेंगे वहां से वे सीधे धार रोड स्थित जिला चिकित्सालय जाएंगे, जहां नए बने भवन का लोकार्पण दोपहर 1.15 बजे करेंगे। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से हो रहा है। वहीं बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत लक्ष्मीबाई अनाज मंडी से होगी, जहां मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे मंडी पहुंचकर महोत्सव की शुरूआत करेंगे। मंडी आयोजन के बाद मुख्यमंत्री विमानतल पर भी 4 बजे पहुंचकर इंदौर से अबू धाबी इंटरनेशनल फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होकर फिर मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे विमानतल से ही भोपाल के लिए रवाना होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


