मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

कल जैन समाजजन करेंगे गुरु चरण स्पर्श महोत्सव

दिवाकर दरबार नरसिंह वाटिका एयरपोर्ट रोड़ पर कल गुरु पूर्णिमा पर श्री वर्द्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट,महावीर भवन इमली बाजार के तत्वावधान में गुरु चरण स्पर्श महोत्सव के…

दिवाकर दरबार नरसिंह वाटिका एयरपोर्ट रोड़ पर कल गुरु पूर्णिमा पर श्री वर्द्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट,महावीर भवन इमली बाजार के तत्वावधान में गुरु चरण स्पर्श महोत्सव के आयोजन में कल जैन समाजजन गुरु आशीर्वाद लेंगे। सामूहिक नवकार मंत्र, गुरु वंदना, प्रवचन एवं गुरु भक्ति का आयोजन किया जाएगा। अचल चौधरी, प्रकाश भटेवरा, डीपीन जैन,रमेश भण्डारी, पुष्पा डागरिया,रेणु जैन, शशि बोथरा, आजाद नारेलिया सुनीता छजलानी, नम्रता धाकड़, सुशीला पोरवाल, कांता भटेवरा सहित अन्य की मौजूदगी रहेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें