कल धनतेरस पर देर रात तक सराफा सहित अन्य बाजार खुले रहे। रात में सराफा पर लगने वाली चौपाटी की कुछ दुकानें अलग-अलग हिस्सों में लगी। कुछ दुकानें सीतलामाता बाजार, शकर बाजार, पिपली बाजार, बजाजखाना चौक और सांठा बाजार में नजर आईं। हालांकि कुछ दुकान होने के कारण इन्हीं दुकानों पर जमकर भीड़ रही। उल्लेखनीय है कि रोशनी देखने पहुंचे लोगों ने पेटपूजा कर उत्सव मनाया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 7 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






