मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

अवैध खनन को लेकर सौंपा ज्ञापन

बेटमा, देपालपुर, सेजवानी, दौलताबाद रंगवासा एवं आसपास के क्षेत्रों में कथित अनियमित एवं अत्यधिक गहरे खनन, किसानों की निजी भूमि की सीमाओं के उल्लंघन, रॉयल्टी एवं लीज संबंधी अनियमितताओं तथा…

बेटमा, देपालपुर, सेजवानी, दौलताबाद रंगवासा एवं आसपास के क्षेत्रों में कथित अनियमित एवं अत्यधिक गहरे खनन, किसानों की निजी भूमि की सीमाओं के उल्लंघन, रॉयल्टी एवं लीज संबंधी अनियमितताओं तथा पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी को लेकर भारतीय किसान मजदूर सेना ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देपालपुर एसडीएम के रीडर को सौंपा। किसान नेता बबलू जाधव ने कहा कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनन क्षेत्रों का राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम से सीमांकन कराया जाए तथा स्वीकृत सीमा, गहराई, रॉयल्टी, खनिज परिवहन और पर्यावरणीय अनुमति की निष्पक्ष जांच हो। यदि जांच में अवैध खनन या किसानों की भूमि में अतिक्रमण प्रमाणित होता है तो संबंधितों से नुकसान एवं राजस्व की वसूली कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय हो। बबलू जाधव, चंदनसिंह बड़वाया,शैलेंद्र पटेल प्रवीण ठाकुर जयदीप मंडलोई उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें