सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह से हराया

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम को 67 रनों से करारी शिकस्त दी…

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह से हराया

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम को 67 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 297 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.2 ओवरों में महज 230 रनों पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने शतकीय पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। ब्रीट्जके ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 112 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा मध्यक्रम में मार्को यानसेन ने भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और केवल 59 गेंदों पर 75 रन ठोक दिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नातान एलिस और दक्षिण अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में मुकाबले को अपने नाम कर लिया। 57 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

298 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत आक्रामक रही। कप्तान मिचेल मार्श ने मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और महज 36 गेंदों में 5 चौकों व 6 छक्कों की बदौलत 60 रन बना डाले। उनके अलावा मैट रेनशॉ ने 44 और कूपर कॉनोली ने 38 रनों का योगदान देकर पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, टॉप ऑर्डर के पवेलियन लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया का मध्यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया और कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सका। साउथ अफ्रीका की इस जीत के असली हीरो स्पिनर केशव महाराज रहे जिनकी फिरकी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेबस नजर आए। महाराज ने बेहद किफायती और घातक गेंदबाजी करते हुए 9.2 ओवरों में 2 मेडन ओवर फेंके और केवल 20 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके इस शानदार स्पेल के चलते ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 230 रन पर ढेर हो गई

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें