पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हार गई है। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की आखिरी पारी में पाकिस्तान को 211 रनों का लक्ष्य मिला था। वेस्टइंडीज ने बाबर आजम की टीम को सिर्फ 120 रनों पर ऑलआउट करके 90 रनों से जीत हासिल कर ली। इस दौरान पाकिस्तानी टीम के साथ शर्मानाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए।
यह पहला मौका है जब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने टेस्ट में पाकिस्तान के सभी 20 बल्लेबाजों को आउट किया है। पहली पारी में जस्टीन ग्रीव्स और दूसरी में जायडेन सील्स ने 5 विकेट हॉल लिए। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टेस्ट में घर से बाहर लगातार 8वें टेस्ट में हार मिली है। टीम ने 2023 में श्रीलंका को कोलंबो में पारी और 222 रनों से हराया था। उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया, साउथ अप्रीका, बांग्लादेश और अब वेस्टइंडीज में हार मिली है। वेस्टइंडीज ने चौथी पारी में पाकिस्तान को सिर्फ 120 रनों पर ऑलआउट कर दिया। यह पाकिस्तान का वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 5वां सबसे बड़ा स्कोर है। टीम दो बार 100 के नीचे भी सिमट चुकी है। पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य था। चौथी पारी में टीम इससे पहले सिर्फ एक बार ही वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथी पारी में इससे छोटा टारगेट चेज करने में असफल रही थी। 2017 में ब्रिजटाउन में 188 रनों का टारगेट मिलने के बाद भी पाकिस्तान हार गया था। पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य था। चौथी पारी में टीम इससे पहले सिर्फ एक बार ही वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथी पारी में इससे छोटा टारगेट चेज करने में असफल रही थी। 2017 में ब्रिजटाउन में 188 रनों का टारगेट मिलने के बाद भी पाकिस्तान हार गया था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




