विधानसभ 2 में प्ले स्कूल के शुभारम्भ के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों में संस्कार जरुरी है, आजकल बच्चे जल्दी डिप्रेशन में आ जाते है, हम जब पढ़ते थे तब हमें डिप्रेशन क्या होता है पता ही नहीं था, हमको देखकर लोग डिप्रेशन में आ जाते थे। उन्होने स्कूल के शिक्षकों को कहा कि बच्चों के खानपान को लेकर विशेष ध्यान रखा जाए। मैदे से बच्चों को दूर रखा जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




