गोडाउन और फैक्ट्रियां हैं। सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। बारिश के इस सीजन में किसी भी दिन दुर्घटना घट सकती है। यहां ऊबड़ खाबड़ सड़क पर तेज बारिश के दौरान दो से तीन फीट तक पानी भरा रहता है। व्यापारियों का कहना है खुले हुए टूटे चेंबर पर ढक्कन नहीं होने से बारिश में किसी को भी टूटे चेंबर दिखाई भी नहीं देते हैं जिससे किसी भी दिन कोई गंभीर हादसा या दुर्घटना हो सकती है।
निगम और क्षेत्रीय पार्षद का भी नहीं है यहां पर ध्यान
लोगों का कहना है कि निगम आधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद कुणाल सोलंकी को कई बार बोल दिया है उसके बावजूद इनका यहां कोई ध्यान नहीं है। यही नहीं पार्षद सोलंकी तो यहां
अवैध निर्माणों और मकानों के हिस्सों को जमींदोज कर दिया गया था। सुबह-सुबह की गई इस कार्रवाई के लिए भारी मशीनों (जेसीबी और पोकलेन) का इस्तेमाल किया गया था। वैसे छावनी क्षेत्र इंदौर का एक व्यापारियों के फोन भी नहीं उठाते है। व्यापारियों का कहना है कि बुलाने पर भी पार्षद नहीं आते है। निगम के 311 एप और जोन पर अधिकारियों को भी शिकायत कर दी है। बावजूद कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। लोगो को डर है कि तेज बारिश के दौरान कहीं कोई वाहन चालक के साथ दुर्घटना या हादसा न हो जाए।
कोई भी जिम्मेदार नहीं दे रहा ध्यान
इधर, मंगल नगर मामा टोल कांटा गली के व्यापारियों का कहना है कि हमने चैंबर के आसपास पत्थर रखे है लेकिन जिनकी जवाबदारी है वो नहीं आ रहे है। दिनभर यहां ऊबड़ – खाबड़ सड़क पर जाम लगा रहता है। कई जगह टूटे चैंबरों के कारण लोगों को दिन रात परेशानी झेलना पड़ रही है। यही नहीं यहां की मुख्य गली
प्रमुख व्यावसायिक हब (अनाज और किराना मंडी इलाका) है। सड़क चौड़ी होने से लोडिंग वाहनों और ग्राहकों के आवागमन में आसानी होगी। फिलहाल सड़क तेजी से बन रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




