मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्र आन्दोलन को समर्थन

नीट परीक्षा मुद्दे में टंट्याा मामा भील चौराहा पर छात्रों का आन्दोलन 15 दिन से जारी है। यह छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना, प्रदर्शन कर रहे…

नीट परीक्षा मुद्दे में टंट्याा मामा भील चौराहा पर छात्रों का आन्दोलन 15 दिन से जारी है। यह छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। नीट परीक्षा की निष्पक्ष जांच एवं ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रोजाना अलग-अलग लोग समर्थन देने पहुंच रहे हैं। इनमें कई प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कई संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं। कांग्रेसियों का भी समर्थन मिल रहा है। राहुल निहोरे, रामस्वरूप मंत्री, श्यामसुन्दर यादव, अरविंद पोरवाल, फादर पायस, मीना श्रीवास्तव, ललित शर्मा, शशिकांत गुप्ते सहित अन्य भी धरना पर पहुंचे थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें