तिल्लोर खुर्द में बनने वाले श्री परशुराम धाम का विधि-विधान से वेद मंत्रों के बीच भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के साथ ही धाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया। भूमिपूजन में लोकेश अवस्थी (लक्की भैया), मुरली मामा, नरेश दुबे, विशाल पाठक, सुधीर दुबे, पवन पाठक, अशोक तिवारी, विजय दुबे सहित अन्य ने आचार्यों और विद्वान पंडितों के सान्निध्य में वेद मंत्रों के बीच भूमिपूजन किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




