मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को सुरक्षा उपकरण देना अनिवार्य हो

मध्यप्रदेश में बारिश के मौसम के साथ ही बिजली दुर्घटनाओं के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़…

मध्यप्रदेश में बारिश के मौसम के साथ ही बिजली दुर्घटनाओं के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए 'मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन' के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने ऊर्जा सचिव और सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध संचालकों से सख्त कदम उठाने की मांग की है। बरसात, आंधी और जलभराव जैसी विपरीत परिस्थितियों में कर्मचारी 40 फुट ऊंचे खंभों और सब-स्टेशनों पर काम करते हैं। ऐसे में फिसलने, ऊंचाई से गिरने या करंट लगने का डर हमेशा बना रहता है। इसके बावजूद कई स्थानों पर जरूरी सुरक्षा उपकरणों का अभाव है, और कार्य के परमिट लेने व निरस्त करने में सामंजस्य की कमी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें