न.प्र.)। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हिन्द रक्षक द्वारा बास्केटबाल कॉम्पलेक्स इंदौर में आयोजित पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए। बडी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने उदबोधन दिया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और अनुसंधान हो रहे हैं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है। जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभांवित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्कूली शिक्षा में सांदीपनि विद्यालय का मॉडल नये स्वरूप में उभरा है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ- साथ संस्कार भी दिये जा रहे हैं। इस बार प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा में शत-प्रतिशत बच्चों ने स्कूल में प्रवेश लिया और स्कूली शिक्षा में ड्रॉप आउट शून्य रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरी बार पुण्योदय प्रकल्प में शामिल हो रहा हूं। पुण्योदय प्रकल्प के माध्यम से जो कापियां दी जा रही है उसके पीछे गौड़ परिवार का पवित्र भाव है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान
मुख्यमंत्री से काफी देर तक चर्चारत भी नजर आए। विद्यार्थियों के बीच जाकर बैठे जिससे विद्यार्थी भी गदगद हुए। मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड,महेन्द्र हार्डिया, उषा ठाकुर,गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, श्रवण चावडा, गौरव रणदिवे, सावन सोनकर, एकलव्यसिंह गौड़, प्रताप करोसिया एवं सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाडे,कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोषसिंह, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य मौजूद थे।
हिन्द रक्षक ने पुण्योदय प्रकल्प के अन्तर्गत बड़ा आयोजन विद्यार्थियों को कॉपी वितरण का कल खेल प्रशाल में रखा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम के अतिथि थे। मंच पर मुख्यमंत्री के समीप विधायक मालिनी गौड़ तो थी ही, बीच में पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा बैठे और वे
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




