मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

समाधि पर दी जाएगी पुष्पांजलि

संत लादूनाथ महाराज के समाधि स्थल कुराड़ा धाम पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 27 से 29 जुलाई तक संत-महंत एवं शिष्य जमा होकर महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में…

संत लादूनाथ महाराज के समाधि स्थल कुराड़ा धाम पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 27 से 29 जुलाई तक संत-महंत एवं शिष्य जमा होकर महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान 28 जुलाई को रात्रि जागरण तथा 29 जुलाई को सुबह 8 बजे से शोभा यात्रा के आयोजन भी होंगे। 27 जुलाई को सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति 28 जुलाई को सुबह 9 बजे सत्संग के साथ होगी। 28 जुलाई को ही शाम 8 बजे से समाधि स्थल पर नागौर, भीलवाडा एवं जोधपुर के प्रख्यात भजन गायक एवं अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। राजस्थान की अभिनेत्री ट्विंकल वैष्णव भी अपनी नृत्य कला से भजनांजलि समर्पित करेंगी। 29 जुलाई को सुबह 8 बजे कुराडा धाम में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन समाधि स्थल पर महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें