मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सफाई यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी प्रदर्शन के लिए भोपाल पहुंचे

11 सूत्रीय मांग को लेकर आज प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी अपने-अपने शहर और जिलों से निकलकर भोपाल पहुंचे हैं। इसी कड़ी में इंदौर से भी सफाई यूनियन के पदाधिकारी…

11 सूत्रीय मांग को लेकर आज प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी अपने-अपने शहर और जिलों से निकलकर भोपाल पहुंचे हैं। इसी कड़ी में इंदौर से भी सफाई यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी भोपाल प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आज सुबह रवाना हुए। इनमें मातृशक्तियां भी शामिल है। भोपाल में म.प्र. सफाई कर्मचारी कामगार संगठन मोर्चा के बैनर तले 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। युवा अध्यक्ष कर्मचारी कामगार संघ सूरज गौहर ने बताया कि कई जिलों के अलावा इंदौर से भी बड़ी संख्या में संघ से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे जिनमें प्रमुख रूप से महेश गौहर, सूरज गौहर, हरीश नागर, संतोष कल्याणे, श्याम अजयपाल, शकुन करोसिया, श्यामा गोसर, सारिका वेध, रंजीता पाल सहित अन्य इंदौर से भोपाल पहुंचे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें