छत्रीबाग स्थित लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में चल रहे ब्रम्होत्सव के दौरान आज कल्याण उत्सव मनाया जा रहा है। रंगनाथ भगवान की बारात निकाली जा रही है। इसके अलावा भगवती गोदमबाजी के साथ वरमाला के अलावा विवाह की अन्य रस्म मायरा, फेरे सम्पन्न होंगे। शाम को भगवान वेंकटेश अश्व वाहन पर भक्तों को दर्शन देंगे। परकाल लीला का आयोजन भी होगा। भजन-कीर्तन भी होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




