मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पहले ही खान नदी में सफाई नहीं और फेंक रहे हैं कचरा

मानसून शुरू होने के बावजूद नहीं हुआ काम

आजादनगर क्षेत्र में चिड़ियाघर से जुड़े खान नदी के नाले की अभी तक ढंग से सफाई नहीं हुई। जबकि मानसून की शुरुआत के साथ बारिश भी शुरू हो गई है। उसके बावजूद निगम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अनदेखी कर अभी तक यहां सफाई अभियान शुरू नहीं करवाया गया। जिसके कारण चिड़ियाघर से लगे खान नदी किनारे वाले हिस्से में ढंग से सफाई नहीं होने से नाले के आसपास अभी भी कचरा नजर आ रहा है।

आसपास के लोग फेंक रहे कचरा

यही नहीं गोल चौराहा संवाद नगर वाले हिस्से में नाले के आसपास लोग कचरा भी फेंक रहे हैं। मैदान और खाली जगह में भी लोगों द्वारा रात के अंधेरे में कचरा फेंका जा रहा है। जिसके कारण नाले में पानी की निकासी रुक रही है। जिसके कारण निगम की लाखों रुपए खर्चकर नाला टैपिंग और नाले की सफाई अभियान की पोल भी खुल रही है। साथ ही स्वच्छ शहर में निगम के स्वास्थ्य विभाग के सफाई अभियान पर भी सवाल उठ रहे है। लोगों का कहना है कि समय पर सफाई शुरू क्यों नहीं हुई। जबकि बारिश से पहले सफाई शुरू हो जाती है। इधर लोग कचरा अलग फेक रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें