विधानसभा एक के अंतर्गत महेश गार्ड लाइन क्षेत्र के आसपास की आधा दर्जन कॉलोनियों में मुख्य सड़क से लेकर भीतर तक आकर्षक पेवर ब्लाक बिछाकर सौंदर्यकरण के कार्य की शुरुआत करने की पूरी प्लानिंग के साथ तैयारी शुरू हो गई है। जिसको लेकर विभिन्न स्थानों पर सजावट के लिए आकर्षक डिजाइन वाले रंग-बिरंगे ब्लॉक लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। वही खास बात यह है कि सजाने-संवारने के साथ सौंदर्यकरण के कार्य के लिए निगम द्वारा बकायदा निविदा भी जारी की गई है। जिसके तहत यहां करीब 32 लाख रुपए के आसपास खर्च कर वार्ड 9 के अंतर्गत आने वाली प्रमुख वृंदावन कॉलोनी, पेनजान कॉलोनी और महेश गाइडलाइन के आसपास की अन्य कॉलोनियों में सौंदर्य करण के लिए बड़े हिस्से में ब्लाक लगाने की तैयारी की जा रही है।
कॉलोनियों के लोग लगातार कर रहे थे सौंदर्यकरण की मांग
वहीं बड़ी बात यह है कि महेश गार्ड लाइन के आसपास वृंदावन कॉलोनी, पेनजान कालोनी सहित अन्य आधा दर्जन कालोनी के रहवासियों द्वारा लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से यहां सौंदर्य करण और सजाने संवारने के लिए कालोनियों के मुख्य मार्ग से भीतर तक आकर्षक पेवर्स ब्लाक लगाकर सौंदर्यकरण कार्य करने की मांग कर रहे थे। वहीं अब आने वाले दिनों में जल्द लाखों रुपए खर्चकर यहां काम शुरू किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




