मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

महापौर विकास के कार्य बता रहे थे तो लोग अपनी समस्या सुना रहे थे

जनसंवाद के दौरान बना अजीब नजारा

थे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव आज सुबह जब जनसंवाद के दौरान लोगों को शहर में विकास के लिए किए जा रहे काम बता रहे थे तो लोग उन्हें अपनी समस्या सुना रहे

भार्गव ने वार्ड 72 स्थित रेवेन्यू नगर में जनसंवाद कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा रखरखाव व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाया जाए। जनसंवाद के दौरान रहवासियों ने गार्डनों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों के नियमित मेंटेनेंस, ड्रेनेज लाइन की सफाई तथा कुछ गलियों में जलभराव जैसी समस्याएं उठाईं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता न पड़े। महापौर ने सच्चिदानंद नगर योगशाला का निरीक्षण कर पौधारोपण किया और वहां योग करने आए नागरिकों से संवाद किया।

भार्गव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि आगामी 20 से 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है। पेयजल और ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 25 वर्ष पुरानी पाइप लाइनें बदली गई हैं। बढ़ती आबादी की जल आवश्यकताओं को देखते हुए नर्मदा परियोजना के चौथे चरण को आगे बढ़ाया गया है। वहीं, सीवरेज निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट विकसित किए जारहेहैं।

उन्होंने कहा कि शहर में 24 मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है। कई प्रमुख सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी। जनसंवाद के दौरान नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने घर पर सोलर पैनल लगाने पर विचार करना चाहिए। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी और केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर में अब तक 32 हजार से अधिक परिवार अपने घरों पर सोलर पैनल स्थापित कर चुके हैं, जिससे उन्हें आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा का भी लाभ मिल रहा है। महापौर ने रेवेन्यू नगर स्थित गार्डन में खराब झूलों, चकरी और व्यायाम उपकरणों को हटाकर उनकी जगह नए झूले एवं आधुनिक एक्सरसाइज उपकरण लगाने की घोषणा भी की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें