मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मठ में पंद्रह समाधियों का होगा पूजन

बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को सुबह 11 बजे से 15 संतों की समाधियों पर चरण पादुका पूजन महंत रामचरणदास महाराज और पवनदास…

बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को सुबह 11 बजे से 15 संतों की समाधियों पर चरण पादुका पूजन महंत रामचरणदास महाराज और पवनदास महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा, पूजन भी किया जाएगा, महाआरती और प्रसादी का आयोजन भी होगा। भक्त मंडल एवं संस्कृत पाठशाला शिष्य मंडल की भागीदारी भी रहेगी।

सायं 5.30 से रात 9 बजे तक सामूहिक शिव महिम्न पाठ एवं शिव आराधना के अनुष्ठान होंगे। बुधवार 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर आश्रम के संस्थापक शिव स्वरूप पूज्यश्री गिरिजानंद सरस्वती भगवन के निर्वाण का पुण्य स्मरण एवं पादुका पूजन भी प्रातः 9.30 बजे से होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें